रांची, अगस्त 17 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा-तपकरा मुख्य पथ पर कमडा गांव के समीप सोमवार देर शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, मसीहदास गुड़िया निवासी कमडा अंबाटोली और सिलवेस्टर तोपनो निवासी कमडा बडकाटोली बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कमडा पंचायत भवन के पास सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।  हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने  एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से दोनों घायलों को तुरंत तोरपा रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल खूंटी रेफर कर दिय...