Ranchi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी और बच्चा गंभीर
रांची, अक्टूबर 28 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। रातू थाना क्षेत्र के रिंग रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान हजारीबाग जिले के इचाक निवासी 48 वर्षीय जनक प्रसाद सिंह, उनकी पत्नी 40 वर्षीय डुमरी देवी और एक बच्चे के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, तीनों मुड़मा मेला देखने आए थे। मेला देखकर बाइक से लौटने के दौरान रिंग रोड पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को टेंपो से एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.