Ranchi News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोपेड सवार गंभीर घायल
रांची, जुलाई 17 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के एनएच-39 स्थित बेलांगी के पास शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोपेड सवार 50 वर्षीय रामसेवक मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में उनका हाथ टूट गया, जबकि उनकी मोपेड सड़क पर घिसटने के बाद आग लगने से पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रातू थाना की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रातू पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें रिम्स रेफर कर दिया। घायल के पुत्र मनीराम मुंडा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर वह तुरंत अस्पताल पहुंचे। स्थानीय लोगों के अनुसार टक्कर के बाद मोपेड काफी दूर तक घिसटती चली गई, जिससे पेट्रोल रिसने लगा और उसमें आग लग गई। पुलिस ने क्षति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.