रांची, जुलाई 31 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। इटकी स्थित अजीम प्रेमजी स्कूल परिसर में शुक्रवार को नवां बिहान क्लब के तत्वावधान में महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के अधिकारी साकेत सिंह ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद का साहित्य आज भी समाज को समानता, न्याय, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों की प्रेरणा देता है। उनकी रचनाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी अपने समय में थीं। इस अवसर पर प्रेमचंद के जीवन और साहित्य पर आधारित पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई। उनकी जीवनी, साहित्यिक योगदान और सामाजिक सरोकारों पर विस्तृत चर्चा की गई। विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: एसबीएस कॉलेज में प्रेमचंद जयंती...