Ranchi News: अगलगी में घर का सामान और बाइक जली, दो लाख का नुकसान
रांची, अगस्त 8 -- Ranchi News: अड़की, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत नोढ़ी पंचायत के नोढ़ी गांव में दो दिन पूर्व कैलाश सेठ के घर में अचानक आग लगने से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में खड़ी मोटरसाइकिल भी इसकी चपेट में आकर पूरी तरह जल गई। घटना में करीब दो लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। अगलगी के बाद पीड़ित परिवार के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद शनिवार को झामुमो प्रवक्ता सह विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल के नेतृत्व में पार्टी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल घटनास्थल पर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने आग से हुए नुकसान का जायजा लिया और पीड़ित कैलाश सेठ और उनके परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि आग लगने से घर में रखा जरूरी सामान, घरेलू सामग्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.