रांची, सितम्बर 2 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। रातू प्रखंड की पूर्व जिप सदस्य अकलीमा खातून को रांची जिला कांग्रेस कमेटी का जिला महासचिव सह रातू प्रखंड प्रभारी बनाया गया है। उनकी नियुक्ति पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, यशस्विनी सहाय, अजय नाथ शाहदेव, रमा खलखो, संतोष कुमार उर्फ बिट्टू, जसीम अंसारी, कुशल उरांव समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अकलीमा खातून के महासचिव बनने से रातू प्रखंड में कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...