Ranchi News: अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे भाजपा की विचारधारा : अर्जुन मुंडा
रांची, अगस्त 12 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय खूंटी में बुधवार को भाजपा की मासिक संगठनात्मक बैठक जिलाध्यक्ष आनंद कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में 'मन की बात' के प्रदेश प्रभारी अमित कुमार उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर चर्चा की गई। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर काम करें। संगठन की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ लोगों से लगातार संपर्क बनाए रखें।
कार्यकर्ताओं की सेवा और सक्रियता 'म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.