Ranchi News: अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में दम दिखाएंगी डीएसपीएमयू की टीमें
रांची, नवम्बर 14 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) की कबड्डी और आर्म रेसलिंग (पंजा कुश्ती) की पुरुष टीमें अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी। शनिवार को विश्वविद्यालय परिसर में खेल एवं शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से दोनों टीमों के खिलाड़ियों को खेल किट प्रदान की गई। इस दौरान खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने और खेल भावना के साथ विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो राजीव मनोहर ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे अपनी प्रतिभा, परिश्रम और खेल कौशल के दम पर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाएंगे। वही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.