रांची, जुलाई 21 -- Ranchi News: रांची,संवाददाता। मैजेस्टिक इंडिया की ओर से मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान भारतीय प्रतिनिधियों का चयन किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों का चयन विभिन्न श्रेणियों के बाद किया गया। इस अवसर पर छह प्रतिभाशाली महिलाओं को भारत की आधिकारिक खिताब विजेता घोषित किया गया। जो अब मिसेज सुप्रानेशनल, मिसेज ग्रैंड इंटरनेशनल, फेस आफ द यूनिवर्स और मिसेज कास्मो जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 40 से अधिक देशों के प्रतिभागियों के बीच भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मैजेस्टिक इंडिया की संस्थापक शांभवी शिवा ने कहा कि संस्था का उद्देश्य भारतीय महिलाओं को पेशेवर प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और अंतरराष्ट्रीय मंच पर आत्मविश्वास के साथ प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है।चयनित प्रतिभागियों के नाम...