रांची, जुलाई 15 -- Ranchi News: नामकुम, संवाददाता। सिलवे पंचायत के मानकी ढीपा में बुधवार को वार्ड सदस्य संजय बैठा की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में रिंग रोड पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए निर्णय लिया गया कि यदि एनएचएआई जल्द वार्ता कर अंडरपास निर्माण, मृतक के परिजनों को 30 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग पूरी नहीं करता है तो हेसल टोल प्लाजा को अनिश्चितकाल के लिए जाम किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि सात जुलाई को रिंग रोड पर तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से गांव के युवक रंजीत बैठा की मौत हो गई थी। इससे पहले भी कई ग्रामीणों और मवेशियों की सड़क दुर्घटनाओं में जान जा चुकी है। उनका आरोप है कि वर्ष 2018 में एनएचएआई ने घनी आबादी और विद्यालय को देखते हुए अंडरपास बनाने का आश्वास...