रांची, अक्टूबर 10 -- Ranchi News: रांची। मेन रोड स्थित अंजुमन प्लाजा हॉल में 12 व 13 अक्तूबर को 'ऑनर 7.0 वेडिंग एंड फेस्टिव एक्सपो' का आयोजन किया जाएगा। फेडरेशन ऑफ मुस्लिम वूमेन द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय मेले की मुख्य अतिथि डॉ. सुम्बुल आलम और रोमाना रहमान होंगी। अध्यक्ष खुशबू खान के नेतृत्व में आयोजित इस एक्सपो में 40 स्टॉल लगेंगे, जहां शादी-विवाह व त्योहारों की सामग्री, फूड कोर्ट और बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र होंगी। आयोजन की तैयारी में अध्यक्ष खुशबू खान के नेतृत्व में शमीन, फरहा, सादिया, रेशमा, हिना, तस्बात्सुम समेत अन्य जुटी हुईं हैं। ------------------ रांची। प्रमुख संवाददाता

एक्सपो में खरीदारी और मनोरंजन के आकर्षण फेडरेशन ऑफ मुस्लिम वूमेन की ओर से दो दिवसीय ऑनर 7.0 वेडिंग एंड फेस्टिव एक्सपो मेला का शुभारंभ 12 अक्तू...