Ranchi News: अंजना देवी को सराक मांझी समाज ने दी श्रद्धांजलि
रांची, सितम्बर 26 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। हांसा में सराक मांझी समाज की ओर से स्वर्गीय अंजना देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में समाज के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। अंजना देवी सामाजिक कार्यों में योगदान देने के साथ-साथ धार्मिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थीं। मौके पर सराक मांझी समिति, खूंटी जिला के प्रवक्ता सह संयोजक प्रसून कुमार मांझी ने कहा कि हर व्यक्ति को एक दिन इस संसार से विदा होना है और यही जीवन का अंतिम सत्य है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अंजना देवी का निधन समाज और परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दौरान समाज की ओर से उनके पुत्र नरेश मांझी और सुरेश मांझी द्वारा सराक रीति-रिवाज एवं परंपरा के अनुरूप सभी कर्मों का निर्वहन करने के लिए धन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.