रांची, अगस्त 31 -- Ranchi News: रांची। पंचमुखी हनुमान मंदिर, धुर्वा में सोमवार को झारखंड प्रदेश अंगिका समाज की ओर से धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुंदरकांड पाठ के साथ गणेश और हनुमान जी की आरती उतारी गई। इसके बाद मंदिर पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच खीर का भोग वितरित किया गया। इस अवसर पर डॉ. श्रीमोहन सिंह, डॉ. अनुरंजिता सिंह, प्रद्युम्न प्रसाद सिंह, एमके ठाकुर, आलोक कुमार सिंह सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...