Ranchi News: अंकी सिंह बनीं सावन क्वीन
रांची, अगस्त 7 -- Ranchi News: रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची की ओर से गुरुवार को सोना गढ़यान और सुनीता चौधरी के नेतृत्व में सावन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब की अध्यक्ष डॉ. पूनम सखूजा ने सावन के महत्व पर प्रकाश डाला, वहीं सचिव मंजू तिवारी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। वृक्षों के महत्व पर आधारित प्रश्नोत्तरी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं। प्रतियोगिता में अंकी सिंह सावन क्वीन, रजनी सिंह फर्स्ट रनर-अप और मंजू कुमार सेकंड रनर-अप चुनी गईं। विनोद गढ़यान, डॉ हरबिंदर वीर सिंह, शांतनु तिवारी, राजेश चौधरी, डॉ टीपी बर्नवाल, राजेश मोरे, अजय अग्रवाल, श्याम सुंदर शर्मा मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.