Ranchi News: ::: रेलवे की खबरें ::: तीन परीक्षा स्पेशल ट्रेनों में हजारों छात्रों ने किया सफर
रांची, जुलाई 20 -- Ranchi News: रांची। रांची रेलमंडल के द्वारा 19 जुलाई को तीन परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाई गई थी। मंडल रेल से मिले आंकड़ों के अनुसार, सबसे ज्यादा परीक्षार्थियों की संख्या रांची-गढ़वा रोड स्पेशल ट्रेन में थी। इसमें 1260 छात्रों ने सफर किया। इसके बाद रांची-दुमका परीक्षा स्पेशल में 825 और रांची-पटना परीक्षा स्पेशल में 400 छात्रों ने सफर किया। यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन काफी उपयोगी सिद्ध हुआ। रांची रेलवे स्टेशन में सुबह 10 से रात नौ बजे तक दो सहायक वाणिज्य प्रबंधक, सहायक सुरक्षा आयुक्त, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, दो उप स्टेशन अधीक्षक, दो मुख्य टिकट निरीक्षक के अलावा विभिन्न पालियों में 27 टिकट जांच कर्मियों व 45 आरपीएफ जवानों की तैनाती की गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.