रामपुर, अगस्त 8 -- Rampur News: शाहबाद रोड स्थित गणेश धर्मशाला में 8 से 21 अगस्त तक 13 दिवसीय साधना शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की तैयारियों को लेकर आयोजित जिला कमेटी की बैठक में सदस्य भूकन लाल मौर्य ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर जयपुर में बाबा उमाकान्त जी महाराज ने आगे आने वाले कठिन समय, बीमारियों व उथल-पुथल के संकेत देते हुए साधना करने पर जोर दिया था। साधना के माध्यम से ही इन संकटों से राहत पाई जा सकती है। इस अवसर पर बैठक में रामरतन, कुंवरसेन, बाबूराम, होरीलाल, आनंदी प्रसाद, एल पी मौर्य, रघुवीर सिंह, सोमपाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...