रामपुर, अगस्त 12 -- Rampur News: कोसी मंदिर परिसर में मंगलवार 11 अगस्त को सामूहिक रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कलश पूजन के साथ हुई, जिसके बाद मंदिर के पुजारी पंडित विष्णु शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक संपन्न कराया। अनुष्ठान में 51 प्रकार की पूजन सामग्री का प्रयोग कर स्थापित शिवलिंग का गंगाजल से अभिषेक एवं विशेष श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने मन की शांति, कष्टों से मुक्ति तथा कालसर्प दोष निवारण के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की। पूजन के उपरांत हनुमान चालीसा का पाठ और सामूहिक आरती की गई, जिससे पूरा मंदिर प्रांगण हर-हर महादेव और ओम नम: शिवाय के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। यह भी पढ़ें- शिव की चर्चा ही परम् सत्य है: स्वामी ओमानंद इस अवसर पर मुख्य रूप से सुशील गुप्ता, शिखा गुप्ता, मुकेश मृदुल, सिद्ध...