रामपुर, अक्टूबर 30 -- Rampur News: रामपुर। समग्र शिक्षा के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें 50 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान दिव्यांग बच्चों की प्रारंभिक जांच, पहचान, मार्गदर्शन एवं समावेशी शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। प्रशिक्षण में बताया गया कि दिव्यांगता के विभिन्न प्रकारों की पहचान करना, बच्चों की आवश्यकताओं को समझना और समय रहते उनकी उचित जांच कराना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने, उनकी शैक्षिक जरूरतों को पूरा करने तथा उन्हें सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के तरीकों पर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Lucknow News: विशिष्ट अधिगम अक्षमता वाले...