रामपुर, अक्टूबर 21 -- Rampur News: मिलक। मोटी कमाई और लाभांश का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी के आरोप में 'कैनविज ग्रुप ऑफ कंपनी' के नौ लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पीड़ित से 11 बार में कुल 47.75 लाख रुपये का निवेश कराकर आरोपियों ने हाथ खड़े कर दिए। पीड़ित के मुताबिक, कंपनी के बरेली स्थित दफ्तर पर पहुंचने पर ताला लटका मिला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के ग्राम धर्मपुरा निवासी गुलफाम ने पुलिस अधीक्षक को दी तहरीर में बताया कि नवंबर 2023 में उसकी मुलाकात कैनविज ग्रुप ऑफ कंपनी से जुड़े लोगों से हुई थी। आरोप है कि कंपनी में निवेश करने पर 20 महीने तक पांच प्रतिशत मासिक लाभांश देने और 22वें महीने में मूलधन लौटाने का आश्वासन दिया गया था। इस भरोसे पर उसने जनवरी 2024 से मई 2025 क...