रामपुर, जुलाई 28 -- Rampur News: ​रामपुर। ​शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कम्पार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट की परीक्षा जिले में राजकीय खुर्शीद कन्या इंटर कॉलेज पर बनें परीक्षा केंद्र पर शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हो गई। इस परीक्षा में कुल 445 परीक्षार्थियों ने भाग लेकर अपना भविष्य सुधारने और अगली कक्षा में प्रवेश का रास्ता साफ करने की दिशा में कदम बढ़ाया। परीक्षा को पारदर्शी और कदाचारमुक्त बनाने के लिए केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों की गहन चेकिंग की गई। बिना वैध प्रवेश पत्र और आवश्यक दस्तावेजों के किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। परीक्षा में हाई स्कूल के 287 और इंटरमिडिएट के 158 परीक्षार्थी उपस्थित रहें वही हाई स्कूल के 20 और इंटरमिडिएट चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। यह भी ...