रामपुर, जुलाई 9 -- Rampur News: एक किसान ने पड़ोसी पर खेत में आग लगाकर करीब 300 सफेदा के पेड़ जलाने, विरोध करने पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के गांव चंदेला निवासी महेंद्र सिंह मेहरा ने पुलिस को तहरीर सौंपी। जिसमें बताया कि उन्होंने अपने खेत में करीब 300 सफेदा के पेड़ लगाए थे। आरोप है कि बीती 28 मई को पड़ोसी धर्मेंद्र सिंह और जितेंद्र सिंह ने गेहूं की फसल काटने के बाद फसल के अवशेषों में आग लगा दी, जिससे आग फैलकर उनके खेत तक पहुंच गई और सभी सफेदा के पेड़ जलकर नष्ट हो गए। पीड़ित के अनुसार इससे लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ। आरोप है कि घटना की शिकायत करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज की और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।...