रामपुर, सितम्बर 7 -- Rampur News: भोट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत प्रेमपुर के मजरा हिम्मतनगर में करीब 30 वर्षों से बसी आबादी की करीब 36 बीघा जमीन को कथित रूप से कृषि भूमि दर्शाकर खरीद-फरोख्त और दाखिल-खारिज का मामला सामने आने से ग्रामीणों में आक्रोश है। सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन कर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राजस्व कर्मचारियों से कथित सांठगांठ कर मौके पर बसी आबादी, मकान, विद्यालय, मस्जिद और कब्रिस्तान आदि को छिपाते हुए भूमि को अभिलेखों में कृषि भूमि के रूप में दर्शाकर रजिस्ट्री और दाखिल-खारिज करा दिए गए।जिलाधिकारी को ग्रामीणों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों के अनुसार हिम्मतनगर में करीब 55 परिवार रहते हैं, जिनकी आबादी 200 से अधिक है और...