रामपुर, अक्टूबर 29 -- Rampur News: रामपुर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से 30 और 31 अक्टूबर को उत्सव पैलेस में जीना सीखो कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सकारात्मक सोच अपनाने, तनाव से मुक्त रहने और आध्यात्मिक ज्ञान के जरिए जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। संस्थान की शाखा प्रभारी बीके संगीता ने प्रेसवार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण लोग तनाव और विभिन्न चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में सकारात्मक दृष्टिकोण, आत्मचिंतन और आध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से जीवन में शांति और खुशहाली लाई जा सकती है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: वेलनेसकॉन-26 में होगा स्वास्थ्य व खुशहाली पर मंथन उन्होंने बताया कि 'जीना सीखो' कार्यक्रम लोगो...