रामपुर, अगस्त 29 -- Rampur News: रामपुर में लखदातार सेवा समिति के तत्वाधान में आगामी 29 सितंबर को भव्य बाबा श्याम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर सनातन धर्म सभा श्याम मंदिर, चाह-इंछा राम में शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, तैयारियों, व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में श्याम भक्तों ने आयोजन को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव रखे और तैयारियों को समय से पूरा करने का संकल्प लिया। आयोजकों के अनुसार 29 सितंबर को होने वाले इस विशेष श्याम संकीर्तन में देश के अलग-अलग स्थानों से प्रसिद्ध भजन कलाकार रामपुर पहुंचेंगे। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार का पंचम मनुहार महोत्सव आज इनमें कलकत्ता से संजय मित...