Rampur News: 29 जुलाई को जिलेभर में धूमधाम से मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा पर्व
रामपुर, जुलाई 26 -- Rampur News: रामपुर। आगामी 29 जुलाई को जिलेभर में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन समितियों द्वारा उत्सव को भव्य बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। दिनभर आयोजित होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों में मुख्य रूप से प्रात: गुरु पंचामृत स्नान कराया जाएगा, जिसके बाद गुरुदेव का विशेष वस्त्र श्रृंगार एवं चरण पूजन आरती संपन्न होगी। श्रद्धालुओं द्वारा विशेष महाभोग अर्पित किया जाएगा। उत्सव के दौरान सामूहिक रूप से ननुआं इकतालिसा के 108 पाठ आयोजित किए जाएंगे। संध्या काल में भक्तिमय जागरण, भव्य झांकी एवं भजन-कीर्तन का आयोजन होगा, जिससे पूरा वातावरण गुरुभक्ति में सराबोर रहेगा। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Chandauli News: आश्रम में गुरुपूर्णिमा की तैयारियों का डीएम ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.