रामपुर, जुलाई 23 -- Rampur News: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी 24 जुलाई से दो दिवसीय रामपुर प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार,नकवी 24 जुलाई को दोपहर 1:00 बजे बरेली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वह रामपुर आएंगे,जहां सायंकाल शंकरपुर स्थित अपने निवास पर भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से मुलाकात करेंगे और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगे। प्रवास के दूसरे दिन 25 जुलाई को प्रात: 8:30 बजे नकवी अपने निवास पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से भेंट करेंगे। विभिन्न विषयों पर चर्चा और मुलाकात के बाद वह दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...