रामपुर, जुलाई 19 -- Rampur News: इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) सेंटर, साईं विहार कॉलोनी ज्वाला नगर के तत्वावधान में 20 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। इस्कॉन के सेवादारों ने बताया कि रथ यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। दोपहर 4:00 बजे फल मण्डी, राम चौक से प्रारंभ होगी। इसके बाद यह यात्रा आगापुर रोड, लक्ष्मी नगर और भाजपा कार्यालय होते हुए रात्रि 8:00 बजे ज्वाला नगर स्थित इस्कॉन मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी। यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया जाएगा। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से सपरिवार रथ यात्रा में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...