रामपुर, अक्टूबर 20 -- Rampur News: बिलासपुर में विद्यालय में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया। इसमें जीडी गोयनका के 16 विद्यार्थियों ने अलग-अलग श्रेणियों में पदक जीतकर विद्यालय को चैंपियंस ट्राफी दिलाई। प्रतियोगिता का आयोजन रोलर स्केटिंग संगठन के सचिव दुर्गेश और कोषाध्यक्ष गुरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। मुख्य अतिथि भारत स्काउट एंड गाइड के चीफ कमिश्नर एवं रामपुर रोलर स्केटिंग के अध्यक्ष बलराम सिंह तथा दिलजोत सिंह बाजवा ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और ट्राफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में मनोज राजहंस, अभय कुमार, गौरव, जगदीश और आशीष कुमार का योगदान रहा। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में द पिलर्स के विद्यार्थियों ने जीते छह पदक वि...