Rampur News: 16 वर्षीय किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर ले जाने का आरोप, युवक पर रिपोर्ट
रामपुर, अक्टूबर 19 -- Rampur News: शहजादनगर थाना क्षेत्र में करीब 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां कमलेश की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जादमपुर गांव निवासी कमलेश के मुताबिक, उनकी बेटी को भोट थाना क्षेत्र के भैंनपुर गांव निवासी सुकरीब यादव 15 अक्टूबर को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। मां ने आशंका जताई है कि युवक उनकी बेटी के साथ गलत काम कर सकता है। आरोप है कि किशोरी घर से दो लाख रुपये और सोने-चांदी के आभूषण भी अपने साथ ले गई है। कमलेश ने शहजादनगर थाने में शिकायत देकर बेटी को बरामद करने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: युवती को बहला-फुसलाकर ले गया युवक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.