Rampur News: 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आकर युवक झुलसा
रामपुर, जुलाई 31 -- Rampur News: ढकिया/शाहबाद। गुरुवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के गांव रवानी पट्टी ऊदा में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी कैश पुत्र जाकिर हुसैन अपने दो मंजिला मकान की छत पर बारिश का जमा पानी वाइपर से साफ कर रहा था। इसी दौरान वाइपर ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन से छू गया। तेज करंट लगते ही वह छत पर गिर पड़ा। परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।घायल के पिता जाकिर हुसैन ने बताया कि हादसा छत से पानी निकालते समय हुआ। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका कहना है कि गांव के बीच से गुजर रही हाईटेंशन लाइन हमेशा हादसे का कारण बनी रहती है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.