रामपुर, नवम्बर 6 -- Rampur News: रामपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में पदोन्नति की राह देख रहे करीब 4700 शिक्षकों का इंतजार लंबा होता जा रहा है। दस साल से पदोन्नति की उम्मीद लगाए शिक्षकों को गुरुवार को भी मायूसी हाथ लगी। वरिष्ठता सूची जारी होने की उम्मीद में शिक्षक बीएसए कार्यालय पहुंचे, लेकिन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना देवी के बैठक में व्यस्त होने के कारण उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। शिक्षकों ने जल्द वरिष्ठता सूची जारी कर पदोन्नति प्रक्रिया पूरी कराने की मांग उठाई। शासन की ओर से 23 अक्टूबर तक वरिष्ठता सूची जारी करने और सात नवंबर तक पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद जिले में अब तक सूची जारी नहीं हो सकी है। रामपुर में करीब 4800 बेसिक शिक्षक कार्यरत हैं। इनमें लगभग 100 जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक हैं, जिन्हें छ...