रामपुर, अक्टूबर 11 -- Rampur News: जिले में 'अब्दुल' नाम को लेकर हाल ही में छिड़ी सियासी बहस के बीच भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता फसाहत शानू ने 'अब्दुल राष्ट्रवादी फ्रंट' के गठन की घोषणा की है। इस संगठन को पूरी तरह अराजनीतिक बताते हुए उन्होंने इसे समाज के कमजोर, वंचित और उपेक्षित तबकों की समस्याओं को उठाने और उनके अधिकारों की बात करने का साझा मंच बताया है। रविवार को भाजपा नेता फसाहत शानू ने अपने आवास पर रामपुर समेत गाजियाबाद, संभल, अमरोहा, बिजनौर और मेरठ के साथियों के साथ विचार-विमर्श के बाद अब्दुल राष्ट्रवादी फ्रंट के गठन की घोषणा की गई। फसाहत शानू ने कहा कि समाज में ऐसे तमाम लोग हैं, जिन्हें अपनी समस्याएं उठाने और उनके समाधान के लिए प्रभावी मंच नहीं मिल पाता। संगठन ऐसे लोगों की आवाज बनेगा और उनके अधिकारों व समस्याओं को प्रमुखता से ...