Rampur News: शनिवार की सुबह हुई झमाझम बारिश ने दी गर्मी से राहत,बाजारों में लौटी रौनक
रामपुर, जुलाई 18 -- Rampur News: पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी भीषण गर्मी झेल रहे शहरवासियों के लिए शनिवार की सुबह राहत की सौगात लेकर आई। सुबह-सुबह आसमान में काले बादलों ने डेरा डाला और देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस तेज बारिश से जहां एक ओर मौसम बेहद सुहावना हो गया, वहीं दूसरी ओर तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। लगातार हो रही गर्मी और पसीने से बेहाल लोग पिछले कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे थे। शनिवार वीकेंड होने के कारण इस खुशनुमा मौसम का असर सीधे तौर पर शहर के बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर देखने को मिला। शनिवार को जिले ता अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.