रामपुर, अक्टूबर 11 -- Rampur News: पुरानी रंजिश में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने रुस्तमपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर विजयपाल के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव के अजय कुमार ने आरोप लगाया कि 11 सितंबर की सुबह करीब आठ बजे विजयपाल ने विवाद कर गाली-गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपी पर ग्रामीणों को भी डराने-धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Rampur News: चुनावी रंजिश में युवक से मारपीट, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज यह भी पढ़ें- Rampur News: चुनावी रंजिश में युवक से मारपीट, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...