रामपुर, सितम्बर 9 -- Rampur News: भोट। पेमपुर के मजरा हिम्मतनगर गांव में आबादी की जमीन को कथित तौर पर कृषि भूमि दर्शाकर रजिस्ट्री और दाखिल-खारिज कराने के मामले में जांच शुरू हो गई है। ग्रामीणों की शिकायत और जिलाधिकारी के निर्देश के बाद बुधवार को रजिस्ट्रार कार्यालय की टीम गांव पहुंची। टीम ने मौके पर आबादी की स्थिति देखने के साथ ही जमीनों की रजिस्ट्री से संबंधित जानकारी जुटाई और ग्रामीणों से भी पूछताछ की। दरअसल, सोमवार को हिम्मतनगर के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि पिछले करीब 30 वर्षों से बसी आबादी में मकान, विद्यालय, मस्जिद और कब्रिस्तान आदि होने के बावजूद कुछ लोगों ने कथित रूप से राजस्व कर्मचारियों से मिलीभगत कर जमीन को कृषि भूमि दर्शा दिया। इसके बाद जमीन की रजिस्ट्री कराने के साथ...