रामपुर, अगस्त 1 -- Rampur News: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। जिसमें 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जिनमें से 6 घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। क्षेत्र के गांव हामिदाबाद में हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के घायलों में हुकुम सिंह, उसके भाई कमल सिंह तथा राजेश सिंह शामिल हैं। दूसरे पक्ष की ओर से जाहिद, बेटी मुस्कान व फिजा, भांजा शुऐब खां, जसीम व फहीम, बहन नसीम जहां, भतीजी अनम तथा भांजी बहू शहाना घायल हुए हैं। हुकुम सिंह का कहना था कि लगभग एक वर्ष पूर्व उनके भाई की हत्या हुई थी। इसी मामले को लेकर दूसरा पक्ष उनसे रंजिश रखता है। रात में उनके घर में एक बच्चे की जन्म की खुशी में पार्टी चल रही थी। इसी बीच दूसरे पक्ष ने उनके...