रामपुर, जुलाई 31 -- Rampur News: रामपुर, संवाददाता। चक्कर आने पर गाड़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए युवक की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक का शव जब घर आया तो परिजनों में कोहराम मच गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घेर मर्दान खां निवासी मोहम्मद जमीर का कहना है कि 17 जुलाई को उसका भाई असलम अली गाड़ी में पेट्रोल डलवाने को गांधी समाधि के पास स्थित पेट्रोल पंप गया था। बताते हैं कि गांधी समाधि के पास अचानक असलम अली को चक्कर आ गया और वह मय बाइक सड़क पर गिर गया। सिर पर चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे और असलम अली को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने बाहर रेफर किया। इसके बाद परिजन उसे लेकर मुरादाबाद गए लेकिन वहां भी सुधार नहीं हुआ। जिस पर ...