रामपुर, अगस्त 23 -- Rampur News: सैदनगर। अजीमनगर के भोट बक्काल से वृजघाट को गंगाजल लेने लेने गया 1000 कांबड़ियों का जत्था रविवार शाम वापस लौट आया। इस दौरान हर हर महादेव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। सावन माह के अंतिम सोमवार के लिए कावड़ यात्रा अपने चरम पर है। रविवार सुबह से ही गंगाजल लेकर कावड़ियों का लौटना शुरू हो चुका है। रामपुर से लेकर खेमपुर चौराहे तक स्वार रोड पर आकर्षक झांकियां देखने को मिली। सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों का जत्था बृजघाट से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर पहुंचने लगे हैं। कांवड़ यात्रा के चलते सड़क पर चारों ओर भोले की भक्ति का रंग दिखाई दिया । यह भी पढ़ें- भगवा रंग में रंगी गंगा नगरी रोशनी से सजी कांवड़ और आकर्षक झांकियां सुंदरता में चार चांद लगा रही हैं। खेमपुर चौराहे पर कबाड़ियों का जोरदार स...