Rampur News: हर हर बम बम के जयघोष से गूंजे शिवालय
रामपुर, जुलाई 31 -- Rampur News: रामपुर,संवाददाता। सावन के पावन माह के शुभारंभ के साथ ही पूरा क्षेत्र शिवभक्ति के रंग में रंग गया है। सावन के पहले ही दिन तड़के से ही प्रमुख शिवालय हर-हर महादेव और बम-बम भोले के गगनभेदी जयघोष से गुंजायमान हो उठे। हरिद्वार और अन्य पवित्र नदियों से जल लेकर लौटे कांवड़ियों ने भमरोए स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पूरे विधि-विधान के साथ भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर मन्नतें मांगीं। सावन के प्रथम दिन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। सुबह की पहली किरण फूटने से पहले ही मंदिरों के कपाट खुलते ही जल चढ़ाने के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। रंग-बिरंगी कांवड़ों से सजे मंदिर परिसर में कांवड़ियों के जयकारों से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। यह भी पढ़ें- Bagpat News: सावन का हुआ आगाज, हर-हर महादेव के जयकारों से ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.