रामपुर, अगस्त 17 -- Rampur News: ​रामपुर। सावन के पवित्र माह और हरियाली तीज के पावन अवसर पर शहर में विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक संस्थाओं द्वारा तीज महोत्सव अत्यंत धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किए गए। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों, संगीत, नृत्य, रैंप वॉक और मनोरंजक खेलों से पूरा वातावरण उल्लासपूर्ण हो उठा। इस दौरान लायंस क्लब रामपुर सम्राट के कार्यक्रम में शिप्रा अग्रवाल तीज क्वीन और रीका गुप्ता रनरअप चुनी गईं। मोहित और गगन को मिस्टर तीज का खिताब मिला। कार्यक्रम का सफल संचालन सोनिया गुप्ता और अर्चना अग्रवाल ने किया। अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, सचिव नवनीत गुप्ता और कोषाध्यक्ष सोनल ने सभी का आभार व्यक्त किया। वहीं,लायंस क्लब रामपुर एलिट के उत्सव कार्यक्रम में पूजा जैन ने तीज क्वीन और प्रीति सिंह ने रनरअप का खिताब जीता। आन्या गुप्ता तीज प्रिंसेस...