Rampur News: सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में केस दर्ज
रामपुर, अक्टूबर 2 -- Rampur News: बीते सोमवार को अपनी ई रिक्शा से केमरी अपने घर वापस आ रहे अखलाख उर्फ पप्पू की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मृतक के भाई का प्रार्थना पत्र मिलने पर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 28 सितंबर की रात करीब 10 बजे केमरी के मोहल्ला मजुल्लानगर निवासी अखलाख अपनी ई रिक्शा से बिलासपुर से केमरी आ रहे थे। इसी दौरान तालमहावर गांव पहुंचते ही एक ट्रैक्टर ट्राली ने सामने से उनकी ई रिक्शा में टक्कर मार दी थी । इस दुर्घटना में अखलाख की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। और ट्रैक्टर ट्राली चालक ट्रैक्टर ट्राली वहीं छोड़कर घटनास्थल से भाग गया था। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया था। थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के भाई का प्रार्थना पत्र मिलने पर पुलिस ने अज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.