Rampur News: सड़क हादसे में सुपरवाइजर की पत्नी की मौत
रामपुर, नवम्बर 10 -- Rampur News: सिविल लाइंस क्षेत्र में सड़क हादसे में रुद्रपुर की निजी कंपनी में कार्यरत सुपरवाइजर की पत्नी की मौत हो गई। आठ साल पहले प्रेम विवाह करने वाली संजना पति और दो बच्चों के साथ बाइक रुद्रपुर से दीपावली मनाने अपने घर बरेली जा रही थी। रामपुर-शाहबाद मार्ग पर शादी की मढैया गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में संजना गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि पति और दोनों बच्चों को खरोंच तक नहीं आई। पति उसे बचाने के लिए एक के बाद एक कई अस्पतालों में लेकर पहुंचा, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। बाद में रामपुर जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Rampur News: सड़क हादसे ने भारत फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.