Rampur News: सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में केस दर्ज
रामपुर, अक्टूबर 24 -- Rampur News: केमरी। थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में युवक की हुई मौत के मामलेे में पुलिस ने केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई मृतक की पत्नी के प्रार्थना पत्र पर एसपी के आदेश पर की गई। केमरी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर निवासी मृतक की पत्नी अंशू ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 27 सितंबर को उसके पति राजू अपनी बाइक से लखीमपुर गांव से घर वापस आ रहे थे। तभी मिलक रोड पर एक मजार के पास पहुंचने पर सामने से लापरवाही और तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उनके पति सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक तुरंत अपनी कार लेकर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस उनके घायल पति को लेकर मिलक सीएचसी पहुंची। मगर गंभीर हालत देख उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। मगर वहां भी डॉक्टर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.