रामपुर, अक्टूबर 14 -- Rampur News: अजीमनगर थाना क्षेत्र के ढक्का हाजी नगर गांव निवासी राशिद अली ने गंज थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके चाचा जाहिद और चचेरा भाई मोहम्मद पन जाहिद 11 अक्टूबर को रामपुर से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ से दो बजे के बीच वे बाईपास पर एक ढाबे के सामने पहुंचे। इसी दौरान उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी थी और वे बातचीत कर रहे थे। तभी यूपी-22 सीटी-0566 नंबर का ट्रक तेज रफ्तार और लापरवाही से आया और बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में जाहिद और मोहम्मद पन जाहिद गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें मुरादाबाद के अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान जाहिद की मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...