रामपुर, सितम्बर 30 -- Rampur News: स्वार। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहीं नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की आशा कार्यकर्त्रियों और आशा संगिनियों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने के बाद बुधवार को भी आशा कार्यकर्त्रियों ने आंदोलन जारी रखा। दोपहर के समय बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्त्रियां और संगिनियां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वार पहुंचीं और परिसर में धरने पर बैठ गईं। सीएचसी परिसर में एकत्रित आशा कार्यकर्त्रियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि लंबे समय से वह अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर अधिकारियों एवं शासन स्तर पर आवाज उठा रही हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का अपेक्षित समाधान नहीं हो सका है। इससे आशा कार्यकर्त्रियों में नाराजगी बनी ...