रामपुर, अगस्त 5 -- Rampur News: स्वार। नगर के मोहल्ला रसूलपुर में 400 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर फुंक जाने से पूरे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति करीब 24 घंटे तक ठप रही। पूरी रात बिजली गुल रहने से क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहा। भीषण गर्मी के बीच लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी, वहीं पेयजल संकट भी गहरा गया। जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम रामपुर मार्ग स्थित बीज भंडार के पास रखा 400 केवीए ट्रांसफार्मर अधिक लोड के कारण खराब हो गया। सूचना मिलने पर बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ट्रांसफार्मर को ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी。 यह भी पढ़ें- Auraiya News: तीन दिन से फुंका 400 केवीए ट्रांसफार्मर, मुख्य चौराहे की बिजली ठपबिजली का संकट बिजली न होने से पूरी रात मोहल्ले के लोगों को गर्मी से ब...