रामपुर, अगस्त 20 -- Rampur News: स्वार। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर समग्र शिक्षा अभियान के तहत क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में दो दिवसीय औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। नामित अधिकारियों की टीमों ने विद्यालयों में पहुंचकर मध्याह्न भोजन, पेयजल, फल वितरण, शौचालय, रसोईघर, साफ-सफाई और विद्यालय भवन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई विद्यालयों में व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप नहीं मिलीं। कुछ स्कूलों में एमडीएम की गुणवत्ता को लेकर बच्चों ने शिकायत की। पीपलसाना स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय समेत कई विद्यालयों में बच्चों ने भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। अधिकारियों ने बच्चों से अलग-अलग बातचीत कर उन्हें मिलने वाले भोजन, फल, पेयजल समेत अन्य सुविधाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली。 यह भी पढ़ें- Hamirpur News: परिषदीय व...