Rampur News: स्टेट हाईवे जाम करने में प्रधान समेत 47 लोगों पर केस दर्ज
रामपुर, जुलाई 8 -- Rampur News: डंपर मालिक चंचल की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद भारी हंगामा खड़ा हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर लौट रहे ग्रामीणों ने शव को रोड़ पर रखकर रामपुर-शाहबाद मार्ग को पूरी तरह करीब दो घंटे जाम कर दिया। इस दौरान भीड़ ने न सिर्फ पुलिस के साथ अभद्रता की, बल्कि सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने इस मामले में ग्राम प्रधान समेत 7 नामजद और करीब 40 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, 29 जून को पटवाई-शाहबाद रोड पर मोगा ढाबा के पास स्थित एक पंचर की दुकान पर झण्डुपुरा गांव निवासी चन्दुपाल उर्फ चंचल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता भारत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने योगेश, विनोद और मुनेश सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.