Rampur News: स्कूल में घुसकर छात्रा से मारपीट, मुकदमा
रामपुर, अगस्त 6 -- Rampur News: बिलासपुर। प्राथमिक विद्यालय में पढ़ रही एक नाबालिग छात्रा के साथ गांव के ही एक युवक ने न केवल गाली-गलौज और मारपीट की, बल्कि उसे जान से मारने की धमकी भी दे डाली। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। खजुरिया थाना क्षेत्र के गांव चंदुआ नंगला निवासी छेदालाल ने बताया कि उनकी दो बेटियां, अर्पिता और पवनीता, गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई करती हैं। विद्यालय में बच्चों के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही निवासी अकील अहमद जबरन स्कूल परिसर में दाखिल हो गया। उसने तैश में आकर उनकी बेटी अर्पिता के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्रा को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। डरी-सहमी छात्रा ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.