रामपुर, जुलाई 15 -- Rampur News: शहजादनगर गांव निवासी ग्रामीण दासिम ने बताया कि वह कपड़ों की सिलाई करके परिवार की गुजर- बसर कर रहे हैं। उनके दो बच्चों ने गांव के ही एक निजी स्कूल से तीसरी और पहली की परीक्षाएं पास की हैं। निजी स्कूल का खर्च नहीं उठा पाने के कारण वे अपने बच्चों को गांव के दूसरे स्कूल में पढ़ाना चाहते हैं। स्कूल का सारा बकाया दिया है। फिर भी प्रिंसिपल तीन महीने से टीसी नहीं दे रहे हैं। आरोप है सोमवार ग्रामीण अपने बच्चों की (टीसी) लेने गए तो प्रिंसिपल ने मना कर दिया और धमकाने लगे। जिसके बाद हारकर ग्रामीण ने जिलाधिकारी को शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...